काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (KDF) द्वारा माँ दुर्गा के पावन नवरात्र पर्व के अवसर पर आगामी 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक द्रोणासागर ओपन थिएटर, काशीपुर में ‘KDF नवदुर्गा महोत्सव–2026’ का भव्य आयोजन द्रोणासागर ओपन थिएटर, काशीपुर में किया जा रहा है। इस दस दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ काशीपुर की स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना तथा समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। KDF के अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि नवदुर्गा महोत्सव काशीपुर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने तथा शहरवासियों को एक साझा मंच पर जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। महोत्सव के माध्यम से बच्चों, युवाओं, कलाकारों और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला एवं हुनर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के अंतर्गत माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन, भजन संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा अन्य आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। राजीव घई ने बताया कि KDF का विश्वास है कि किसी भी शहर की वास्तविक पहचान उसकी प्रतिभाओं, सांस्कृतिक विरासत और नागरिकों की सहभागिता से बनती है। इसी भावना के साथ संस्था लगातार काशीपुर की प्रतिभाओं को आगे लाने और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य कर रही है।डॉ. चक्रेश जैन कार्यक्रम संयोजक के रूप काशीपुर क़ी लगभग सभी म्यूजिक क्लब व नगर क़ी छुपी प्रतिभाओ को मंच पर लाने के पूरे प्रयास कर रहे हैं। महोत्सव में विभिन्न विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है। संस्था को आशा है कि काशीपुरवासी बड़ी संख्या में अपनी सहभागिता देकर इस आयोजन को सफल बनाएँगे। KDF की ओर से समस्त काशीपुरवासियों से अपील की गई है कि वे सपरिवार महोत्सव में पधारें, स्थानीय प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें और माँ दुर्गा के आशीर्वाद के साथ सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक गौरव के इस उत्सव का हिस्सा बनें।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
