काशीपुर। कांग्रेस जिला/महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने बेमौसमी ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित किसानों को 50 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की मांग सरकार से की है। अलका पाल ने कहा कि ओलावृष्टि और वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में धान की फसल बुरी तरह से बर्बाद हो गई है। किसानों की दुर्दशा पर सरकार का रवैया उदासीन है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। सरकार नुकसान के आंकलन के लिए ड्रोन से सर्वे करा रही है, जबकि वास्तव में धरातल पर सर्वे करने की आवश्यकता है। धान और गन्ने की फसल बर्बाद होने से क्षेत्र का किसान आंसू बहा रहा है। दूसरी तरफ जिन किसानों का धान तैयार था, अनेकों क्षेत्र में अभी तक कांटे तक नहीं लग पाए। किसानों की तैयार फसल पर अचानक बारिश, ओला और आंधी से पूरी फसल गिर गई। सरकार को धरातल पर निरीक्षण करवा कर फसल के आंकलन और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर निर्धारित करनी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव किसानों के हितों के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
