जसपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में जसपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने एवं समूचे उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए राज्यमंत्री डॉ. यूनुस चौधरी जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वे न सिर्फ आमजन से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं का निराकरण कर और करा रहे हैं, बल्कि पार्टी एवं संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं मंत्रीगण से मिलकर उन्हें फीडबैक भी दे रहे हैं। इसी क्रम में डॉ. यूनुस चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव गणपतराव जाधव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड में आयुर्वेदिक एवं यूनानी कॉलेजों की स्थापना सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। डॉ. यूनुस चौधरी ने उन्हें उत्तराखंड पधारने का सादर निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी डॉ. यूनुस चौधरी समय-समय पर मुलाकात कर जसपुर विधानसभा क्षेत्र की चुनावी पोजीशन से अवगत कराते आ रहे हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
