काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन सभागार में भगवान वाल्मीकि प्रगटोत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष समेत उपस्थित अधिवक्तागण ने भगवान वाल्मीकि को सनातन धर्म का पितामह व सृष्टिकर्ता के रूप में परिभाषित किया। अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने सृष्टि की रचना कर विश्व को एक नई दिशा दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे एसोसिएशन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने भगवान वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का आवाहन किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय-व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सदस्यगण प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह व प्रीति शर्मा सहित शैलेंद्र कुमार मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, उमेश जोशी, भास्कर त्यागी, आनंद स्वरूप रस्तोगी, अर्पित सौदा, संजीव कुमार, सैयद आसिफ अली, मुस्तफा मालिक, अब्दुल सलीम, देवांग मिश्रा व अफसर अली खान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
