November 3, 2026
Screenshot_2026-11-03-21-40-14-16

काशीपुर। जनसेवक की परिभाषा को क्रियान्वित करते हुए नगर निगम के वार्ड संख्या -17 के पार्षद पुष्कर बिष्ट अपने वार्डवासियों की मूलभूत समस्याओं का संज्ञान लेकर इन समस्याओं का निवारण करके वार्डवासियों की आंख का तारा बने हुए हैं। “कर्म ही पूजा-जनहित सर्वोपरि” को आधार मानकर चल रहे पार्षद पुष्कर बिष्ट ने आज मंगलवार को अपने वार्ड क्षेत्र में आगामी दीपावली का त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए कि दीपों का त्यौहार दीपोत्सव वार्डवासी उजाले में मना सकें इसी निमित्त जहां-जहां स्ट्रीट लाइट संबंधी जनता की शिकायत थी वहां घर-घर पहुंचकर समस्या का समाधान कराया और प्रातः 10 बजे से सायं 6:30 बजे तक कार्य किया और दोपहर का भोजन भी नगर निगम के कर्मचारियों के साथ फील्ड में किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अच्छा लगता है जब हम जनता के काम करते हैं और दिल को तसल्ली होती है। उन्होंने बताया कि दीपावली के उपरांत वार्ड की समुचित सफाई कराने को भी वे प्रतिबद्ध हैं। पार्षद विष्ट की कार्यशैली की वार्डवासियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि पुष्कर पार्षद नहीं, उनका भाई और बेटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *