November 24, 2026
Screenshot_2026-11-24-12-21-53-71

काशीपुर। पटवारियों की हड़ताल पर सरकार की खामोशी हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। इस बाबत मीडिया को बयान जारी कर महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि लंबे समय से पटवारियों की हड़ताल का असर छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तहसील में आय, जाति, स्थाई_ विकलांग, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से जहां एक ओर छात्रवृत्ति और नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, वहीं भूमि से संबंधित कार्य और समाज कल्याण के कार्य भी बाधित हो रहे हैं लेकिन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा की कई आवेदन पत्रों की अंतिम तिथि 30 नवंबर निश्चित है, प्रमाण पत्र न बन पाने से विद्यार्थियों को योजनाओं के लाभ लेने से वंचित होने की आशंका है। सरकार को पटवारियों की हड़ताल को तत्काल संज्ञान में लेना चाहिए। इससे जहां प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन के आवेदन भी अटके पड़े हैं। शैक्षिक प्रवेश के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र न बन पाने के कारण छात्रों का भविष्य आधार में लटक रहा है। पटवारियों की रिपोर्ट और जांच आख्या नहीं लगने के कारण प्रमाणपत्र का आवेदन आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में जनता और छात्रों के हितों की कोई भी सुनवाई नहीं है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रमाण पत्रों के आवेदनों की जांच रिपोर्ट के लिए अमीन संग्रह को नामित किया जाए। जिससे छात्रों और हजारों लोगों को असुविधाओ से बचाया जा सके। कांग्रेस छात्रों और जनमानस के कल्याण के साथ सदैव खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *