November 23, 2026
Screenshot_2026-11-23-22-17-43-75

काशीपुर। काशीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हेतु प्रबल दावेदार एवं युवा कांग्रेसी नेता व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष लवदीप सिंह ने काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को गिरीताल रोड स्थित अपने कार्यालय में लवदीप सिंह मीडिया से मुखातिब हुए और काशीपुर की विभिन्न समस्याएं उठाते हुए कहा कि काशीपुर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन स्टेडियम की खस्ताहालत खिलाड़ियों और युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ने से रोक रही है। राजकीय कन्या इंटर कालेज (जीजीआईसी) की अनदेखी और पंत पार्क की बदहाल स्थिति भी भाजपा सरकार और उसके निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के विकास के दावों पर सवाल खड़े करती है। वहीं, रामनगर रोड पर आरओबी का निर्माण करीब नौ वर्ष बीतने के बावजूद पूरा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। समस्याओं का जल्द निराकरण न होने पर लवदीप सिंह ने आंदोलन की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *