November 28, 2026
IMG_20261128_162559

काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (KDF) के अध्यक्ष राजीव घई ने कहा कि यह KDF के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि Guru Dronacharya KDF Archery Academy, Dronasagar में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हमारे 16 युवा तीरंदाज उत्तराखंड स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप–2026 में भाग लेने जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता 29 नवंबर 2026 को कोटद्वार में आयोजित होने जा रही है। इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में U-10, U-13 एवं U-15 तीन आयु वर्गों में मुकाबले होंगे और KDF Archery Academy के बच्चे तीनों श्रेणियों में काशीपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारे लिए विशेष खुशी एवं गर्व की बात है कि 10 वर्ष से कम आयु के 6 बच्चे भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इन नन्हे तीरंदाजों में सबसे छोटा प्रतिभागी मात्र 7 वर्ष का है। इतनी छोटी उम्र में इन बच्चों का अनुशासन, लगन, अभ्यास एवं तीरंदाजी के प्रति उत्साह काशीपुर के उज्ज्वल भविष्य की एक प्रेरणादायक तस्वीर है। ये बच्चे केवल प्रतियोगिता में भाग लेने नहीं जा रहे, बल्कि अपनी मेहनत, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा के बल पर काशीपुर का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करने की दिशा में एक कदम बढ़ा रहे हैं। KDF अध्यक्ष ने बताया कि इसी शुभ अवसर पर आज शनिवार शाम 5:30 बजे सभी तीरंदाज बच्चे अपने परिवार सहित बाबा नीम करोली महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु ‘बाबा नीम करोली स्मृति स्थल’ पर पहुंच रहे हैं, जहां प्रतियोगिता में सफलता एवं मंगलमय यात्रा के लिए सामूहिक प्रार्थना की जाएगी। राजीव घई ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि बाबा नीम करोली महाराज के आशीर्वाद, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और बच्चों की मेहनत से हमारी यह टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और काशीपुर का नाम गौरव के साथ ऊंचा करके लौटेगी। कहा कि KDF इन प्रतिभाशाली बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *