काशीपुर। रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा को लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के पदाधिकारियों ने पुष्प देकर सम्मानित किया। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा व सीएमएस डॉ. राजीव कुमार चौहान एवं लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, कोषाध्यक्ष कुश अग्रवाल, मयंक शर्मा सचिव, एमजेएफ ला. एरियल लीडर तराई अभिषेक गोयल आदि पदाधिकारियों द्वारा फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर जो समय-समय पर जनहित सामाजिक हित एवं जन जागृति के कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाते आए हैं, इसी उपलक्ष्य में निशुल्क रक्तदान शिविर के माध्यम से पीड़ित बेसहारा लोगों की सेवा भाव से निशुल्क रक्तदान कर एक अच्छी पहल की है। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा का कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर आभार व्यक्त किया। खबर लिखे जाने तक 15 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में सरित चतुर्वेदी, प्रशांत पंडित, रुपेश अग्रवाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
