रामनगर। यहां एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, जबकि दूसरे के जान देने का प्रयास विफल हो गया। कोतवाली के एसएसआई यूनुस ने बताया कि शनिवार को ग्राम ढिकुली में रेस्टोरेंट चलाने वाले मंगोली नैनीताल निवासी मोहित पांडे (25) पुत्र नवीन पांडे ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि मृतक अपने भाई दीपू पांडे के साथ रेस्टोरेंट चलाता था। वहीं, मौहल्ला भवानीगंज निवासी सुरेश अधिकारी (38) पुत्र स्व. पान सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
