March 6, 2026

काशीपुर। कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट के प्रांगण में हर्षाेल्लास से मातृ दिवस मनाया गया। मां हमारे जीवन की पहली गुरु होती है, उसका स्थान भगवान से भी ऊपर होता है, वह हमें सिर्फ जन्म ही नहीं देती बल्कि वह हमें संस्कार, प्रेम तथा आत्मविश्वास से भरती हैं। विद्यालय प्रांगण में माताओं का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने माताओं के सम्मान में सुंदर नृत्य प्रस्तुत किये तथा माताओ ने भी इस अवसर पर नृत्य के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद चंद्र तिवारी ने इस अवसर पर माताआंे तथा दर्शक दीर्घा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम माताओं के सम्मान और उनके त्याग के लिए समर्पित करते हैं। माताएं जीवन की पहली शिक्षा तथा मार्गदर्शन होती है, वे हमें प्यार, ज्ञान और संस्कार देती हैं, उनकी ममता और देखभाल हमारे जीवन का आधार होती हैं, वोट ऑफ थैंक्स में स्कूल की कोऑर्डिनेटर रेखा रावत ने कहा कि इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आप सभी का धन्यवाद, यह कार्यक्रम आपके सहयोग तथा उपस्थित के बिना संभव नहीं हो सकता। कार्यक्रम में स्कूल का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *