
शाहजहांपुर। यहां अलीगढ़ के सास-दामाद जैसा मामला सामने आया है। जहां बेटी के लिए रिश्ता देखने गई महिला का दिल लड़के पर आ गया। दोनों की फोन पर बाते होने लगी। जिसके बाद दोनों ने मंदिर जाकर शादी रचा ली। जिसे महिला दामाद बनाने वाली थी उसे पति बना लिया। वहीं, ये घटना क्षेत्र में सुर्खियों में बना हुआ है।
ये मामला कलान तहसील के परौर थाना क्षेत्र के देवकली इलाके का है। यहां के रहने वाली महिला के पति का तीन साल पहले निधन हो चुका है। महिला चार बच्चों के साथ रहती थी। जानकारी के मुताबिक महिला बेटी के लिए रिश्ता तय करने के बाद होने वाले दामाद से फोन पर बात करने लगी। इस बीच दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने सहमति के बाद शादी करने का फैसला लिया। फिर गांव के मंदिर में जाकर दोनों ने सात फेरे ले लिए। महिला शादी के बाद पति के साथ जाने के बजाय अकेले अपने गांव पहुंची। लेकिन जब इस बारे में महिला के परिजनों से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं, ये अनोखी शादी सुर्खियों में विषय बना हुआ है। गांव में चर्चा है कि जिसे दामाद बनाना था महिला ने उसे अपना पति बना लिया।
अलीगढ़ में दामाद के साथ फरार हो गई थी सास
इससे पहले अप्रैल महीने में बेटी की शादी से 10 दिन पहले एक सास होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई थी। हालांकि गुजरात और बिहार रहने के कुछ दिन बाद दोनों गांव लौट आए थे। सास ने दामाद के साथ रहने का फैसला किया। लेकिन दोनों को गांव में घुसने नहीं दिया गया। युवक के पिता होरीलाल ने कहना था उन्हें ये रिश्ता उनको स्वीकार नहीं है। उनका बेटा मर गया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-