केजीसीसीआई अध्यक्ष अशोक बंसल बोले-- उत्तराखण्ड सरकार द्वारा हाइब्रिड कारों के वाहन टैक्स में छूट देने का निर्णय स्वागत योग्य और दूरदर्शी कदम
काशीपुर। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा हाइब्रिड कारों के वाहन टैक्स में छूट देने का निर्णय स्वागत योग्य और दूरदर्शी कदम है। कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (केजीसीसीआई) काशीपुर के अध्यक्ष अशोक बंसल ने सरकार के इस फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह निर्णय राज्य के लिए दूरगामी लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड सरकार द्वारा हाइब्रिड कारों के पंजीकरण शुल्क और वाहन टैक्स में छूट देने के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हैं। यह कदम न केवल राज्य में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा, बल्कि प्रदेश के ऑटोमोबाइल सेक्टर को भी नई ऊर्जा देगा। हाइब्रिड कारें पारंपरिक पेट्रोल-डीजल वाहनों की तुलना में कम कार्बन उत्सर्जन करती हैं, जिससे राज्य में वायु गुणवत्ता में सुधार होगा और हरित परिवेश को बढ़ावा मिलेगा। टैक्स छूट से उपभोक्ताओं को 3.5 लाख से 5 लाख रुपये तक की सीधी बचत होगी, जिससे राज्य में हाइब्रिड कारों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। बंसल ने कहा कि पहले उपभोक्ता टैक्स बचाने के लिए अन्य राज्यों में गाड़ियों का पंजीकरण कराते थे, जिससे उत्तराखण्ड को जीएसटी में नुकसान होता था। अब इस छूट के बाद राज्य को जीएसटी से अधिक राजस्व मिलेगा। ऑटोमोबाइल सेक्टर को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे स्थानीय व्यापार, सर्विस सेंटर और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। कहा जाता यह निर्णय उत्तराखंड को ग्रीन मोबिलिटी के क्षेत्र में अग्रणी बनाएगा। राज्य के नागरिकों को आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। राज्य की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों को स्थायी लाभ मिलेगा। अध्यक्ष अशोक बंसल ने कहा कि कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री, काशीपुर सरकार के इस दूरदर्शी फैसले की सराहना करती है और उम्मीद करती है कि इससे उत्तराखण्ड का सतत् विकास और हरित भविष्य सुनिश्चित होगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
