काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर डिस्ट्रिक्ट 321 बी-1 (2025-2026) द्वारा रामनगर रोड पर एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक के समीप मंगलवार, 01 जुलाई को प्रातः 09 बजे से आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है। जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि किसी बीमारी अथवा हादसे के कारण अचानक रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को पड़ जाती है। ऐसे में कोई रक्तदान कर आपको जीवनदान देता है। ऐसे में हमारा कर्तव्य बन जाता है कि अगर रक्त लिया है, या कभी लेना है तो हमें भी रक्तदान के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान का आहवान करते हुए कहा कि रक्त देकर देखिए अच्छा लगता है। ज्ञात हो कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते ही ला. गौतम मेहरोत्रा ने की संकल्प लिये हैं, इनमें समय-समय पर क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है और आगामी कल उनके कार्यकाल में पहला रक्तदान शिविर राजकीय चिकित्सालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
