काशीपुर। जमीन की रजिस्ट्री के बाद दाखिल खारिज न कराने पर खरीददार द्वारा प्रॉपर्टी डीलर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मुरादाबाद रोड स्थित आंकाक्षा मार्बल कॉलोनी अंतर्गत भव्य विहार निवासी अखिलेश कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसने अपनी पत्नी अंशु चौहान के नाम से 5 सितंबर 2022 में एक प्लॉट ढकिया गुलाबो में प्रॉपर्टी डीलर संजीव निवासी मोहल्ला कविनगर से खरीदा था। उसके द्वारा तीन साल बीत जाने के बावजूद उक्त प्लॉट का दाखिल खारिज नहीं कराया गया। जब भी वह प्रापर्टी डीलर से प्लॉट का दाखिल खारिज कराने के लिए कहता तो वह टाल-मटोल कर देता था। बीती 4 जुलाई की सुबह वह प्रॉपर्टी डीलर के आंकाक्षा गार्डन के पास स्थित कार्यालय पर अपने प्लॉट के दाखिल खारिज की बात करने गया था। आरोप है कि उसने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में उसके खुली चोटें आयी हैं और उसके हाथ की एक अंगुली टूट गई है। एसआई अनिल जोशी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी संजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
