काशीपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर के अधिष्ठापन समारोह में डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने अध्यक्ष व डॉ. निमिषा अग्रवाल ने सचिव का पदभार संभाला। शुक्रवार को एक होटल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. सुरुचि सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट एडिटर प्राची अग्रवाल की मौजूदगी में नये पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। क्लब ने हरियाली तीज पूरे उल्लास से मनाई। जिसमें ऋतु गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। अध्यक्ष व सचिव के अलावा आईपीपी मोनिका अग्रवाल, उपाध्यक्ष ऋचा अग्रवाल, आईएसओ पूनम जोशी, कोषाध्यक्ष रुपाली अग्रवाल, एडिटर निशा अरोरा एवं संयुक्त सचिव डॉ. नवप्रीत सहोता बनी। एक्जीक्यूटिव टीम में नीलम घई, रेनू रावल, स्वाति गर्ग, शोभा सिंघल, नेहा अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, डॉ. मौल श्री अग्रवाल एवं रंजीता कौर को शामिल किया गया। तीन नए सदस्यों मंजू अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, रुपिन गुप्ता ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। निवर्तमान अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष ने विगत वर्ष की रिपोर्ट पढ़ी एवं प्राप्त पुरस्कारों का विवरण दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि क्लब विभिन्न मेगा प्रोजेक्ट्स के जरिये शिक्षा, पर्यावरण, स्त्री शिक्षा एवं स्वास्थ्य एवं समाज के संवेदनशील मुद्दों पर योजनाएं तैयार कर पटल पर सक्रिय है। एडिटर निशा अरोरा ने न्यूज लेटर सिद्धहस्ता का विमोचन कराया। संचालन पूजा अग्रवाल ने किया। इस दौरान नीलम घई, रचना गर्ग, सीमा गोयल, शिल्पी सिंघल, स्मृति अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल एवं मनीषा अरोरा आदि उपस्थित रहीं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
