March 6, 2026
IMG-20250722-WA0194

काशीपुर। काशीपुर मंडी समिति के सचिव पद पर पूरन सिंह सैनी के तैनात होने पर खुशी का इजहार करते हुए सैनी महासभा जिला उधम सिंह नगर की इकाई द्वारा श्री सैनी को सम्मानित किया गया। महासभा के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह सैनी, महामंत्री कुंदन सिंह, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, नगर अध्यक्ष घनश्याम सिंह सैनी, राजपाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सैनी, मंत्री तेज प्रकाश सैनी, दीवान सिंह, जिला इकाई के सदस्य दर्शन सिंह सैनी समेत सैनी समाज के अन्य लोग आज मंडी समिति सचिव के कार्यालय पहुंचे तथा सचिव पूरन सिंह सैनी को बुके भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान महासभा के वक्ताओं ने श्री सैनी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह भविष्य में उच्च पद को सुशोभित कर सैनी समाज को गौरवान्वित करेंगे। साथ ही अपेक्षा की गई कि वे किसानों के हितार्थ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *