काशीपुर। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में काशीपुर की बेटी रचना गांधी एडवोकेट ने एक्सीक्यूटिव मेम्बर का चुनाव जीतकर उत्तराखंड का नाम रौशन किया है। 2025-26 की कार्यकारिणी में दूसरी बार एक्सीक्यूटिव मेम्बर का चुनाव जीतने वाली रचना गांधी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखण्ड की पहली ऐसी अधिवक्ता हैं, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में दूसरी बार एक्सीक्यूटिव मेम्बर का चुनाव जीता है। ज्ञातव्य है कि रचना गांधी सुप्रीम कोर्ट में एक दशक से अधिक समय से उत्तराखण्ड राज्य सरकार की पैनल अधिवक्ता हैं और सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी की भी पैनल अधिवक्ता हैं। वे सुप्रीम कोर्ट में सर्टिफाइड मीडियेटर भी हैं। काशीपुर के मौहल्ला पक्काकोट निवासी वरिष्ठ नेता स्व. मिथलेश गांधी की सुपुत्री एवं राशन डीलर अमित गांधी की बहन रचना गांधी एडवोकेट को एक्सीक्यूटिव मेम्बर का चुनाव जीतने पर वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल कृष्ण, जीसी लखचौरा, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, अमरीश अग्रवाल, राहुल दुआ, दुष्यन्त सिंह चौहान, मनोज निगोतिया, ज्योति माथुर, सुनीता भट्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरूण चौहान, जितेन्द्र सरस्वती, वीना गांधी, अशोक खुराना, अतुल बरतरिया, कमल नयन शर्मा आदि अधिवक्ता एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
