March 6, 2026
IMG_20250801_144038

काशीपुर। महान पार्श्व गायक, सुरों के सरताज, विश्व रत्न स्व. मोहम्मद रफ़ी की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नगर के मौहल्ला खालसा स्थित श्री गौड़ ब्राह्मण सभा भवन में म्यूज़िक लवर्स ग्रुप द्वारा वृहस्पतिवार सायं संगीतमय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित इस समारोह में मौ. रफ़ी के अमर गीतों को सुरों और भावनाओं के संगम के साथ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत एडवोकेट सौरभ शर्मा के गीत “न फनकार तुझसा तेरे बाद आया” से हुई, जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा। मंच का संचालन डा. शुभ्रा शर्मा द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। कार्यक्रम में गायकी का जादू बिखेरने वाले कलाकारों में मोहम्मद नफीस सिद्दीकी, प्रेम शर्मा, शाकिर सिद्दीकी, कुलदीप श्रीवास्तव, अबरार अहमद, दिया वर्मा, डॉ. जावेद असलम, गौरी शर्मा, ललित पंत के अतिरिक्त संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र सरस्वती और संस्था के संस्थापक रिज़वान किशोर ने बेहतरीन गीतों के माध्यम से स्व. मौ. रफ़ी की मधुर यादों को जीवंत कर सुरों की इस अनुपम भेंट के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि “तुम मुझे यूं भुला न पाओगे” जैसे यादगार गीत को अपनी आवाज देने वाले मौ. रफी आज भी करोड़ों दिलों में समाए हुए हैं। उनके गीत आज की पीढ़ी भी गाती और गुनगुनाती है। कार्यक्रम में संस्थान की संरक्षक सदस्य श्रीमती अलका पाल, संरक्षक सदस्य सुप्रसिद्ध शायर इक़बाल अदीब, एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं नवचेतना मंच के प्रसिद्ध गायक विमल गुड़िया, अनिल शर्मा काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश चौबे, एडवोकेट सतपाल सिंह बल विकल्प गुड़िया एवं मंसूर अली मंसूरी आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *