काशीपुर। गौरव और प्रेरणा से परिपूर्ण माहौल, बच्चों की चमकती मुस्कानें, और शिक्षा को सम्मान देने का एक ऐतिहासिक क्षण “केडीएफ गौरव सम्मान 2025” कार्यक्रम ने काशीपुर की मिट्टी में ज्ञान और संस्कार की नई पहचान रच दी। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) द्वारा गन्ना संस्थान प्रेक्षागृह में आयोजित इस भव्य समारोह में नगर के 27 प्रमुख विद्यालयों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के कुल 115 मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा रत्न, “विद्या गौरव” तथा “बुद्धि सम्मान” से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मंच से कहा “काशीपुर के इन होनहारों ने यह सिद्ध किया है कि मेहनत, समर्पण और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। यह सिर्फ सम्मान नहीं, एक नई ऊर्जा है जो इन युवाओं को भविष्य के भारत का नेतृत्व करने के लिए तैयार करती है।” विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद महापौर दीपक बाली की पत्नी श्रीमती उर्वशी बाली ने छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर शहर के अनेक प्रतिष्ठित गणमान्य जनों ने भी उपस्थिति दर्ज की।
कार्यक्रम में आलोक सिंहल (प्रबंध निदेशक, इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड), योगेश जिंदल, पवन अग्रवाल (अध्यक्ष, केजीसीसीआई), श्रीमती साधना जिंदल, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. अरविंद शर्मा, मधुप मिश्रा, चक्रेश जैन, कुलभूषण गर्ग, विनीत रावल, योगराज सिंह, श्रीमती रेखा सिंह, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में जहां व्यक्तिगत छात्रों को सम्मानित किया गया, वहीं तीन प्रमुख विद्यालयों गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, विज़न वैली स्कूल एवं तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर को “श्रेष्ठ शैक्षणिक संस्था” के रूप में सम्मानित किया गया। वहीं, लिटिल स्कॉलर स्कूल एवं शिवालिक होली माउंट एकेडमी को बहुआयामी उपलब्धियों के लिए “All-Rounder School Award” प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने कहा: “यह सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि एक सामूहिक प्रेरणा है, जो विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और सामाजिक दायित्व की ओर उन्मुख करती है।” कार्यक्रम का संचालन विवेक चौधरी ने किया।
कार्यक्रम के अंत में केडीएफ उपाध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस प्रेरणास्पद आयोजन के मुख्य संयोजक चक्रेश जैन एवं बसंत पन्त रहे, जिनके निर्देशन में कार्यक्रम की हर बारीकी को खूबसूरती से अंजाम दिया गया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
