March 6, 2026
IMG_20250803_222844

काशीपुर। भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत पंडित ने पंचायत चुनाव के नतीजों को ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रिपल इंजन सरकार का स्पष्ट संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा के प्रत्याशियों और समर्थित कार्यकर्ताओ ने जीत हासिल की उससे जन-जन मे उत्साह है। मीडिया को जारी बयान में प्रशांत पंडित ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत और प्रधान, वार्ड मेंबर पद पर निर्वाचित पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत से आम जन मे उत्साह है। उन्होंने कहा कि यह जीत सीएम पुष्कर सिंह धामी के विकास के विजन पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों को भी जनता ने अपना मत विकास के लिए दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढाना उनका नैतिक दायित्व है। भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत पंडित ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश ब्लॉक में भाजपा का स्पष्ट बोर्ड बनना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *