March 6, 2026
IMG-20250814-WA0253

काशीपुर। कुमायूं गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (केजीसीसीआई) के अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष विनीत कुमार संगल, बाँके बिहारी गोयंका, शक्ति प्रकाश अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, अश्विनी छाबड़ा, बीपी गोयल द्वारा रामनगर रोड , स्थित अनन्या होटल से धराली में आपदा प्रभावित पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री से भरे ट्रक को रवाना किया गया। राहत सामग्री से लदे ट्रक को कृषि मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, नगर निगम महापौर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर केजीसीसीआई अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि चैम्बर अपने सदस्यों के सहयोग से सदैव सामाजिक उत्तरदायित्वों एवं आपदा राहत कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करता है। इसी क्रम में धराली में आपदा प्रभावित पीड़ितों के लिए एक ट्रक भर कर खाद्य सामग्री भेजी जा रही है। श्री अग्रवाल ने बताया कि यह खाद्य सामग्री चैम्बर के स्थानीय सदस्यों के सहयोग से एकत्रित की गयी है, जो प्रशासन की निगरानी में धराली में सीधे आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचायी जाएगी। वहीं, सांसद श्री भट्ट ने कहा कि आपदा की घड़ी में समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर मदद के हाथ बढ़ाने चाहिए। महापौर दीपक बाली ने भी सभी व्यापारी एवं औद्योगिक संगठनों से आग्रह किया कि वे इस कठिन समय में पीडितों की यथासंभव सहायता करें तथा उन्होंने राहत सामग्री भेजे जाने के लिए केजीसीसीआई के प्रयासों की सराहना की जिन्होंने इस कठिन समय में आपदा पीड़ितों के लिए यह सहायता उपलब्ध करायी है। इस अवसर पर काफी संख्या में अन्य उद्यमी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *