काशीपुर। उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारतीय वैश्य महासंघ की महानगर काशीपुर इकाई ने बड़ा कदम उठाते हुए राहत सामग्री से भरा एक वाहन काशीपुर से उत्तरकाशी के लिए रवाना कर मानवता की मिसाल पेश की है।
वृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर राहत सामग्री वाहन को गंतव्य की ओर रवाना किया। इस अवसर पर संस्था के महानगर अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल ने कहा कि जब-जब प्रदेश में सरकार एवं प्रदेशवासियों को सहयोग की आवश्यकता पड़ी, काशीपुर इकाई भारतीय वैश्य महासंघ हमेशा आगे रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने इस कार्य को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया।कार्यक्रम में कुमाऊं अध्यक्ष शक्ति प्रकाश अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष सुमित शंकर अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, ब्रह्मी गोयल, मुदित अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, मानिक गुप्ता समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-