March 6, 2026
Screenshot_2025-08-16-11-31-11-23

काशीपुर। सैनी महासभा द्वारा यहां लक्ष्मीपुर पट्टी स्थित सैनी धर्मशाला में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के उपरांत सैनी महासभा का स्थापना दिवस सैनी बंधुओ ने अत्यंत धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत सैनी जाति के प्रवर्तक महाराजा सूर सैनी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम में विगत दिनों हुए पंचायत चुनाव में सैनी समाज के प्रधान, बीडीसी मेंबर एवं जिला पंचायत सदस्य बनने पर सभी को बधाई दी गई और उपस्थित जन का स्वागत किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अपने समाज की बेटी एवं बेटों की एजुकेशन पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया और कहा कि राजनीतिक दलों में अपनी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करें। समाजसेवा के कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कार्यक्रम में सैनी महासभा के चुनाव पर भी विचार किया गया ताकि आने वाले समय में जिले की नई कमेटी बन सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक टीका सिंह सैनी एवं गोपाल सिंह सैनी ने, जबकि संचालन जिला महामंत्री कुंदन सैनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र सैनी एडवोकेट, तेज प्रकाश सैनी, अशोक कुमार सैनी, बृजेश सैनी, घनश्याम सैनी और खूब सिंह सैनी, ओम प्रकाश सैनी, नरदेव सैनी, अजय सैनी, दर्शन सिंह सैनी, आरपी सिंह सैनी, श्रीमती कुसुम सैनी व लता सैनी समेत सैनी समाज के तमाम लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *