March 6, 2026
Screenshot_2025-08-17-14-10-10-87

काशीपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का कार्यक्रम ‘प्रकाश नीलियम’ व ‘प्रकाश काउंटी’ पर धूमधाम से मनाया गया। पूरी साइट को तिरंगे के रंग के गुब्बारों से सजाया गया। रंगोलियां बनाई गईं। ठीक 9 बजे ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान व मिठाई का वितरण किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। भारत माता की जय के उद्घोष साथ वातावरण राष्ट्भक्ति का हो गया। श्रीमती नूपुर गुप्ता व आशीष गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह उपलक्ष्य नये संकल्पों व सफलताओं का है। हमें‌ संगठित होकर नये आयामों को छूना है। हमारा नारा भी है-“नींव विश्वास की।” इस अवसर पर “आशीष बिल्डर्स व डेवलपर्स” के एमडी आशीष गुप्ता, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नूपुर गुप्ता, अमृत अग्रवाल, भूपेन्द्र यादव, प्राची सोनी, पीहू जैन, पिंकी सिंह, नीरज, सतपाल, मोनू सिंह, कुलदीप बिष्ट, गौरव कुमार, शंकर सिंह, भूपेन्द्र बिष्ट समेत सभी गणमान्य रेजीडेंट्स झंडारोहण में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *