March 6, 2026
IMG-20250830-WA0094

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 20 अगस्त से 29 अगस्त तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत “आजादी का पर्व, लोकतन्त्र का गर्व” के तहत प्राचार्या डाॅ. कीर्ति पन्त के निर्देशन एवं कैम्पस एम्बेसडर डाॅ. रंजना के संयोजन में नुक्कड़ नाटक एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें स्लोगन प्रतियोगिता में बीए पंचम सेमे. की रीना कौर प्रथम, बीए पंचम सेमे. की काजल कश्यप द्वितीय एवं बीए पंचम सेमे. की काजल यादव तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में बीए पंचम सेमे की काजल कश्यप प्रथम, बीए पंचम सेमे. की रीना कौर द्वितीय एवं बीए प्रथम सेमे. की नेहा तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमे. की नुपूर प्रथम, बीए पंचम सेमे. की रीना कौर द्वितीय एवं बीए प्रथम सेमे. की स्नेहा तृतीय स्थान पर रही। क्विज प्रतियोगिता में ग्रुप ई में, बीए तृतीय सेमे. की हेमा रावत एवं, बीए प्रथम सेमे. की तंजिला प्रथम स्थान पर, ग्रुप डी में बीए पंचम सेमे. की काजल कश्यप एवं बीए प्रथम सेमे. की महिमा द्वितीय स्थान पर एवं ग्रुप बी में बीए पंचम सेमे. की माहेनूर एवं बीए प्रथम सेमे. की रीतिका तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर एसो. प्रोफेसर डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डाॅ. वन्दना सिंह, डाॅ. रमा अरोरा, असि. प्रोफेसर डाॅ. दीपा चनियाल, डाॅ. अंजलि गोस्वामी, डाॅ. गीता मेहरा, डाॅ. ज्योति गोयल, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ. ज्योति रावत, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डाॅ. मंगला, श्रीमती कृति टण्डन, विजेन्द्र कुमार एवं सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *