March 6, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

काशीपुर। संदिग्ध हालात में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कचनाल गाजी निवासी 25 वर्षीय साजिद पुत्र शहजादे खान घरों-दुकानों से कबाड़ खरीदने का काम करता था। सोमवार की सुबह वह परिवार के लिए रोजी-रोटी की तलाश में घर से कबाड़ खरीदने के लिए निकला था। देर रात तक घर से वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। साजिद के भाई शाकिर खान ने बताया कि रातभर तलाश करते-करते मंगलवार सुबह लगभग चार बजे वह कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने परिजनों को एक फोटो दिखाया। बताया कि इस युवक का शव कुंडेश्वरी क्षेत्र में पुराने आरटीओ ऑफिस के पास मिला है। परिजनों ने फोटो देख कर उसकी शिनाख्त साजिद के रूप में की। उधर पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम किसी व्यक्ति ने सूचना दी। कहा कि पुराने आरटीओ ऑफिस के पास एक युवक के करंट लगने से मरने की आशंका है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो शव के दाहिने हाथ में बिजली अर्थिंग का तार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *