March 6, 2026
Screenshot_2025-09-30-12-05-19-17

काशीपुर। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने पुलिस प्रशासन से नगर में आज निकलने वाली उत्तर भारत की ऐतिहासिक मां मनसा देवी जी की शोभा यात्रा में असामाजिक तत्वों पर सख्ती से नजर रखने की मांग की है। साथ ही नगर निगम प्रशासन से साफ सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की मांग की है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि मां मनसा देवी जी की शोभायात्रा के दौरान शहर में सफाई एवं पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग से भी आग्रह किया है कि जिस मार्ग से यह ऐतिहासिक शोभायात्रा निकलती है उस मार्ग पर झूलते व लटके हुए विद्युत तारों को भी सही किया जाए। उन्होंने अग्निशमन अधिकारियों से फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी एमपी चौक के समीप खड़े रखने का अनुरोध किया है। साथ ही समस्त श्रृद्धालु जनों से करबद्ध आग्रह किया है कि शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता निभाकर मां मनसा देवी जी का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *