September 10, 2026
IMG-20251002-WA0006

काशीपुर। आपका इंतजार खत्म हो रहा है। यहां के बच्चों के लिए भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म एवं देशप्रेम पर आधारित प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने बाला फैंसी ड्रेस शो अब से कुछ देर बाद यानि सायं 3 बजे से श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब (पंजाबी रामलीला भवन) पोस्ट ऑफिस रोड काशीपुर में आरंभ होगा। फैंसी ड्रेस शो के इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण काशीपुर एवं आसपास के सभी विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन श्याम मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल, कानूनगोयान काशीपुर द्वारा किया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रम में सम्पूर्ण काशीपुर एवं आसपास के बच्चों को मंच हेतु उपलब्ध कराने के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ, काशीपुर द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है। भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म एवं देशप्रेम पर आधारित बच्चों के इस फैंसी ड्रैस शो में बच्चों को अभिनय, गायन, संवाद एवं नृत्य का प्रदर्शन भद्र एवं शालीन वेशभूषा के साथ करना निर्धारित है। फैंसी ड्रेस शो में प्रतिभाग हेतु चार वर्ग रखे गये हैं, जिसमें एकल प्रतिभाग हेतु शिशु वर्ग में न्यूनतम 6 माह से 3 वर्ष तक, कनिष्ठ वर्ग में 3 वर्ष 1 दिन से 8 वर्ष तक, वरिष्ठ वर्ग में 8 वर्ष 1 दिन से 16 वर्ष तक एवं सामूहिक प्रतिभाग हेतु समूह वर्ग में न्यूनतम 6 माह से 16 वर्ष तक के बच्चें प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सभी प्रतियोगियों को सान्त्वना पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे साथ ही प्रत्येक प्रतियोगी हेतु अल्पाहार की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर रहेगी। प्रतियोगिता हेतु इच्छुक प्रतिभागी अंतिम समय तक अपना नामांकन कराते बताये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *