March 6, 2026
IMG-20251002-WA0089

काशीपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी पायदान पर रहने वाले भारत विकास परिषद, काशीपुर द्वारा रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला ग्राउंड में करवाचौथ एवं दीपावली प्रदर्शनी “उमंग” का आयोजन आगामी वृहस्पतिवार, 9 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। भारत विकास परिषद के सचिव एड प्रखर अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2021 में इस प्रदर्शनी का आयोजन “उमंग” के रूप में पहली बार किया गया था। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में काशीपुर समेत विभिन्न शहरों जैसे-फिरोजाबाद, आगरा, नोएडा, दिल्ली, बरेली व मुरादाबाद के लोगों द्वारा होम डेकॉर, फ़ूड स्टाल, चूड़ियां, कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, हैंडलूम, इत्र व लेडीज सेंडिल आदि अनेक प्रकार के स्टॉल लगाए जाते हैं। वहीं, कोषाध्यक्ष निकुंज अग्रवाल ने बताया कि भारत विकास परिषद समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्य करता रहता है, जैसे-आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं का सामूहिक विवाह, कई ब्लड डोनेशन कैम्प, स्कूलों में बच्चों के लिए झूले, भारतीय संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने के लिए होली मिलन मेला, एनजीओ की छात्र-छात्राओं को समय-समय पर स्वावलंबी बनाने की योजनाएं, भारत की धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए भारत को जानो राष्ट्रीय प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम परिषद के द्वारा आयोजित किये जाते हैं। इसके अलावा निर्धन व असहाय व्यक्तियों की मदद के लिए भी भारत विकास परिषद सदैव हाथ बढ़ाते रहता है। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मेले में महिलाएं भी अहम भूमिका निभाती हैं। पांचवीं बार आयोजित होने जा रहे मेले की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *