काशीपुर। काशीपुर वासियों के लिए दीपावली से पहले एक बड़ी राहत की खबर है। पिछले कई वर्षों से लंबित वह विद्युत लाइन, जो 20 नम्बर आवास विकास सब स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मर से जुड़नी थी, अब लगातार प्रयासों के बाद सफलतापूर्वक जुड़ गई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के परिणामस्वरूप अब सभी ट्रांसफार्मरों पर लोड समान रूप से बाँटा जाएगा, जिससे शहर के अनेक क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही ओवरलोड और वोल्टेज की समस्या समाप्त हो जाएगी। इससे विशेष रूप से मुख्य बाजार, रतन रोड, रामनगर रोड, बाजपुर रोड, आवास विकास आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति में स्थायी सुधार होने की पूरी संभावना है। इस कार्य को संपन्न कराने के लिए कोर्ट के आदेश प्राप्त करने पड़े, जिसके बाद विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई की गई और यह परियोजना सफलतापूर्वक पूरी हुई। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) ने इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है, विशेष रूप से मेयर दीपक बाली, एसपी अभय सिंह, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एडवोकेट अमरीश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता अजित यादव, उपखण्ड अधिकारी सुश्री महक मिश्रा तथा उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने कहा कि “यह सफलता टीम भावना, प्रशासनिक सहयोग और सतत प्रयासों का परिणाम है। दीपावली से पहले यह कार्य संपन्न होना काशीपुर वासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। हम विशेष रूप से मेयर श्री बाली जी के प्रति आभार प्रकट करते हैं, जिनके सहयोग से यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो सका।”

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
