काशीपुर। नया आवास विकास से सटे सुभाष नगर स्थित श्री नंगली आश्रम की सचिव रुचिबाई ने बताया कि आश्रम में तीन दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार, 28 अक्टूबर से प्रारंभ होंगे। सुबह 9 बजे श्रीरामचरितमानस का पाठ रखा जाएगा जो कि अगले दिन बुधवार, 29 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे तक चलेगा तदोपरांत भोग लगाया जाएगा। वहीं, रात्रि 8 बजे से सत्संग प्रवचन होंगे जबकि वृहस्पतिवार, 30 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से आश्रम से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि शुगर मिल रोड एलआईसी रोड आवास विकास होते हुए आश्रम पहुंचेगी। तदुपरांत 108 दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती होगी और फिर प्रसाद वितरण के पश्चात भण्डारा होगा। रुचिबाई ने बताया कि ये सभी कार्यक्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष शुद्ध महेशानंद जी की अध्यक्षता में संपन्न होंगे, जिसमें चमन सिंह, आकाश गुप्ता, खुवती, कमलेश चुघ, माया प्रजापति का विशेष सहयोग रहेगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
