काशीपुर। निकट भविष्य में संपन्न होने जा रहे प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की काशीपुर इकाई के चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु राजीव सेतिया डम्पी मजबूत ताल ठोकते हुए एक बार फिर मैदान में उतर गये हैं। उनके द्वारा व्यापारी बंधुओं को दीपावली की बधाई देते हुए मेल-मिलाप का दौर शुरू कर दिया गया है। हालांकि, वे व्यापारियों के साथ ही आमजन के सुख-दु:ख में सहभागिता निभाने में कभी पीछे नहीं रहे। वर्ष 2011 में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की काशीपुर इकाई के अध्यक्ष निर्वाचित हुए राजीव सेतिया डम्पी ने व्यापारी हित को सर्वोपरि मानकर अपना सफलतम कार्यकाल पूर्ण किया। इसी का परिणाम रहा कि उन्हें संगठन का जिला महामंत्री बनाया गया। राजीव सेतिया डम्पी ने अपना दायित्व निभाकर इस पद को भी बखूबी सुशोभित किया। किसी भी व्यापारी की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर उसका निस्तारण करने अथवा करवाने में राजीव सेतिया डम्पी कभी पीछे नहीं रहे। अपनी बात को मृदुभाषिता के साथ प्रशासन के सम्मुख रखना उनकी खूबी रही, जिसकी आज भी प्रशंसा की जाती है। राजीव सेतिया डम्पी के एक बार फिर व्यापार मंडल अध्यक्ष के लिए ताल ठोकने से व्यापारी वर्ग में उत्साह का संचार हुआ है। व्यापारी वर्ग को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए राजीव सेतिया डम्पी ने कहा कि दीपावली के उपरांत वे चुनावी रणनीति तैयार करेंगे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
