काशीपुर। एसी रिपेयर दुकान मालिक को नींद की झपकी आना मंहगा पड़ गया। इस दौरान एक बाइक सवार उनका मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज किया है। ग्राम बैंतवाला निवासी महेंद्र कुमार पुत्र लाखन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी आर्यनगर में एयर कंडीशनर रिपेयर की दुकान है। 11 अक्टूबर वह दुकान पर था कि तबीयत खराब होने के कारण उसे झपकी आ गई। इस दौरान दुकान पर आया एक अज्ञात बाइक सवार उसका मोबाइल चोरी कर भाग गया। घटना सीसीटीवी में भी कैद है। पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर युवक की गिरफ्तारी और मोबाइल बरामदगी के प्रयास में जुट गई है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
