March 6, 2026

काशीपुर। द्रोणासागर रोड स्थित एनडी तिवारी-एससी गुड़िया नव चेतना कांग्रेस भवन में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री लौह महिला स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं भारत रत्न देश के लौह पुरुष स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर दोनों महान नेताओं के संघर्ष, त्याग और देश निर्माण में दिए गए उनके अमूल्य योगदान को नमन करते हुए श्रृद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि दोनों ही दृढ़ता के प्रतीक थे। इंदिरा गांधी में वैचारिक दृढ़ता और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता थी। उनके निर्णयों ने देश की राजनीति की दशा और दिशा को गहराई तक प्रभावित किया। प्रमुख रूप से बैंकों का राष्ट्रीयकरण, प्रिवीपर्स की समाप्ति, गरीबी उन्मूलन के लिए जारी बीस सूत्रीय कार्यक्रम के साथ उन्होंने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान को अलग कर बांग्लादेश बनाकर इतिहास रचा था। कृतज्ञ राष्ट्र इन दोनों महान विभूतियों को कभी भुला नहीं सकेगा। इस दौरान कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर योगदान देने की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अनुपम शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, अलका पाल, मनोज जोशी एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, प्रदीप जोशी, जितेंद्र सरस्वती, गौरव चौधरी, सारिम सैफी, मंसूर अली मंसूरी, राकेश भगत, तरुण लोहनी, सादिक मेंबर, फिरोज हुसैन, ब्रह्मा सिंह पाल, अजीता शर्मा, शादान इकबाल आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *