March 6, 2026
Screenshot_2025-11-01-17-43-04-31

 काशीपुर। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज की है। ग्राम कुंडा निवासी मोहब्बत अली पुत्र मुस्तकीम ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 29 अक्तूबर को उसकी पत्नी निशा और राबिया पत्नी हैदर अली के बीच कहासुनी हो रही थी। बीच-बचाव करने पहुंचे शहजादी पत्नी मुस्तकीम और अजीम पुत्र यामीन को राबिया ने अपने भांजों, बहनोई शेर अली, उमर, अपने पुत्र आरिफ और शमशेर के बेटे को बुला लिया। आरोप है कि सभी आरोपी मोहब्बत अली के घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे, जिसमें शहजादी और अजीम को गंभीर चोटें आई। वहीं दूसरे पक्ष के आदिल पुत्र हैदर अली ने तहरीर देकर कहा कि उसी दिन जब वह कॉलेज से लौट रहा था, तब नूरा पुत्र मुस्तकीम, मोसिम पुत्र मोहब्बत अली, रियाज, अजीम, निजामुद्दीन पुत्र यामीन, कासिम पुत्र मोहब्बत अली, हनीसा पत्नी मोहब्बत अली, मुस्कान पत्नी मोसिम व अक्षा पुत्री मोहब्बत अली सहित कई लोगों ने उसके घर में घुसकर उसकी माता व परिवारजनों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आदिल को भी बुरी तरह पीटा। आरोप है कि उक्त लोग उसके घर पर कब्जा करना चाहता है। थाना पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *