काशीपुर। गिरीताल क्षेत्रांतर्गत दुर्गा कालौनी में प्रणामी कॉलोनी स्थित काशीपुर बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा एडवोकेट एवं महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष डॉ. शुभ्रा शर्मा के आवास पर आयोजित कांग्रेस जनों की एक बैठक में पुराने पारिवारिक संबंधों एवं वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को लेकर आपसी चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में भी चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुपम शर्मा, पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अलका पाल, महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, पीसीसी सचिव गौरव चौधरी, पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती, आईटी सेल संयोजक शादान इकबाल आदि थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
