बाजपुर। लालकुआं से काशीपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आकर 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त के उपरांत पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। एसएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि केशोवाला से गांव बाजपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर बने रेलवे फाटक पर ट्रेन से टकराकर एक व्यक्ति की मौत हुई है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक की पहचान विजय रंपुरा निवासी 50 वर्षीय बलविंदर सिंह पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक के पुत्र देव सिंह तथा भतीजे सूरज पाल सिंह ने बताया कि मृतक पेशे से ड्राईवर थे और वर्तमान में अपने घर विजय रंपुरा में रह रहे थे। आज सुबह वे घर से निकले थे कि हादसा हो गया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
