March 6, 2026
IMG_20251213_131734

काशीपुर। एससी गुड़िया आईएमटी एवं चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्थापक स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की 93 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के निदेशकों, प्राचार्य सभी फैकल्टी एवं स्टाफ मेंबर्स ने स्व. गुड़िया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर निदेशक डॉ. केवल कुमार ने श्री गुड़िया का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि श्री गुड़िया ने शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए, वह अविस्मरणीय हैं। उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज की सेवा की, जिस कारण उन्हें समाज आज भी याद करता है। डॉ. केवल ने अंत में कहा कि हम सभी का प्रयास है कि श्री गुड़िया ने आईएमटी के रूप में जो यह पौधा स्थापित किया था उसे उनके आशीर्वाद से लगातार आगे बढ़ाते रहें। इस अवसर पर सभी फैकल्टी, स्टाफ ने संस्थान को आगे बढ़ाने के लिए शपथ ली। अंत में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर निदेशक प्रशासन पवन कुमार बक्शी, प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल सहित सभी फैकल्टी एवं स्टाफ मेंबर्स उपस्थित रहे।                         उधर, चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्व सांसद व महाविद्यालय के संस्थापक स्व. सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया की 93वीं जयन्ती श्रद्धा, सम्मान व भावनात्मक वातावरण में मनाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त, उनकी पुत्री एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने समस्त स्टाफ के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की व केक काटकर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।                      इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कीर्ति पन्त ने स्व. श्री गुड़िया का स्मरण करते हुए उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, नैतिक मूल्यों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उनकी सुपुत्री डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने भावुक शब्दों में अपने पिता जी के जीवन, उनके संस्कारों एवं परिवार व समाज के प्रति उनके समर्पण की बातें साझा कीं। उन्होने कहा कि उनके पिता जी का जीवन सत्य, सेवा और सरलता का प्रतीक रहा है, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *