March 6, 2026
IMG-20251213-WA0135

काशीपुर। क्रिकेटर युवराज सिंह की संस्था YouWeCan (यूवीकैन) के सहयोग से काशीपुर में आगामी 15 व 16 दिसंबर को लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) में डॉ. गौरव की देखरेख में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप का उद्देश्य महिलाओं को कैंसर, विशेषकर ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरुक करना है। विस्तृत जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा से जल्द जांच किए जाने से जल्द कैंसर का पता लगाने और इलाज शुरू करने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि कैंप दोनों दिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक जारी रहेगा, जिसमें आईजीएल में कार्यरत महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट डॉ. रितिका द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी क्लब द्वारा नगर में इस तरह का कैंप लगाया गया था, जिसमें भारी संख्या में पहुंची महिलाएं लाभान्वित हुई थीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *