March 6, 2026
Screenshot_2025-12-16-15-12-55-95

काशीपुर। सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एवं लॉ कॉलेज काशीपुर में द मिनी गोल्फ एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड द्वारा आयोजित जूनियर एवं सब-जूनियर (बालक एवं बालिका) वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन कर उत्तराखंड की टीमों का चयन बालक एवं बालिका वर्ग में किया गया। इस प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल रूद्रपुर, आर्यन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर, शिवालिक होली माउंट स्कूल काशीपुर, द गुरूकुल फाउंडेशन स्कूल काशीपुर, श्री गुरुनानक स्कूल काशीपुर, लिटिल स्कॉलर स्कूल काशीपुर, होली एंजल स्कूल काशीपुर एवं समर स्टडी स्कूल काशीपुर की टीमों के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सिटी मिनी गोल्फ एसोसिएशन काशीपुर के सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के जूनियर एवं सब-जूनियर बालक वर्ग में 56 तथा बालिका वर्ग में 39 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में टीम, सिंगल एवं डबल ईवेंट में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें बालक वर्ग में सिंगल ईवेंट में होली एंजल स्कूल ने स्वर्ण तथा समर स्टडी स्कूल ने रजत पदक प्राप्त किया। डबल इवेंट में आर्यन पब्लिक स्कूल ने स्वर्ण तथा समर स्टडी स्कूल ने रजत पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सिंगल इवेंट में आर्यन पब्लिक स्कूल ने स्वर्ण तथा होली एंजल्स ने रजत पदक प्राप्त किया। डबल इवेंट में डीपीएस स्कूल ने स्वर्ण एवं श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल ने रजत पदक प्राप्त किया। टीम इवेंट बालक वर्ग में आर्यन पब्लिक स्कूल विजेता तथा समर स्टडी स्कूल उपविजेता रहीं। बालिका वर्ग टीम इवेंट में होली एंजल स्कूल विजेता तथा डीपीएस स्कूल उपविजेता रहीं। उक्त प्रतियोगिता में उत्तराखंड प्रदेश की जूनियर एवं सब-जूनियर (बालक एवं बालिका) दोनों वर्गों की टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी उत्तराखंड मिनीगोल्फ टीम का प्रतिनिधित्व 3 जनवरी से 8 जनवरी 2025 को नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली 11वीं राष्ट्रीय मिनीगोल्फ जूनियर एवं सब-जूनियर (बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता 2025-26 में प्रतिभाग करेगें। इसमें पूर्व विगत माह जिला उधम सिंह नगर, रुद्रपुर एवं काशीपुर की अंडर-19 टीमों की प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. नागेंद्र शर्मा, पीके बक्शी, लोकेश पांडे, जया पांडे, प्रगति दुमका, योगेश पांडे, श्वेता भाकुनी, कशिश शर्मा, हर्षित, मयंक सहित अनेकों खिलाड़ी उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर दुबे रजिस्ट्रार, सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज काशीपुर द्वारा सभी चयनित खिलाड़ियों एवं विजेता विजेता टीमों को पुरस्कृत किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दीं। उक्त अवसर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा, मिनी गोल्ड संगठन का उत्तराखंड के उपाध्यक्ष पीके बक्शी, विशाल शर्मा, प्रतियोगिता के संयोजक लोकेश पांडे एवं ऑफिशियल में श्रीमती जया पांडे, प्रगति दुमका, योगेश पांडे, श्वेता भाकुनी, कशिश शर्मा, सुमित बिष्ट हर्षित, मयंक सहित अनेकों खिलाड़ी उपस्थित रहे। विजेता खिलाड़ियों को संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती विमला गुड़िया ने जीत की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *