काशीपुर। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की संस्था यूवीकैन के सहयोग से लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर की ओर से इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) में डॉ. गौरव माहेश्वरी की देखरेख में दो दिवसीय ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट कैंप लगाया गया। कैंप में सोमवार और मंगलवार को महिलाओं को कैंसर, विशेषकर ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किए गए इस कैंप में पहले दिन सोमवार को 63, जबकि मंगलवार को 92 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग डॉ. रितिका सिंह, डॉ. पूजा व डॉ. उमंग द्वारा की गई। साथ ही सीबीसी, आरबीएस, सीआरपी, एलएफटी, केएफटी, यूरिक एसिड की जांच की गई।
आईजीएल के कार्यकारी निदेशक आलोक सिंघल, मानव संसाधन एवं प्रशासन प्रमुख राजेश सिंह, पीएचसी नारायण नगर के फार्मासिस्ट अनिकेत व अंजली के अतिरिक्त आशीष पैगिया, विपिन तोमर, डॉ. मोनिका मेहरोत्रा, मीनू सहगल, दीप्ति अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, प्रीति सोलंकी, राखी पैगिया, यश्वी सोलंकी मौजूद रहे। क्लब अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा से जल्द जांच किए जाने से जल्द कैंसर का पता लगाने और इलाज शुरू करने में मदद मिलती है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
