काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. कीर्ति पन्त के निर्देशन में ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ के एक दिवसीय शिविर के अन्तर्गत स्पर्श गंगा दिवस मनाया गया। स्वयंसेवियों ने जागरूकता, रैली निकालकर जनमानस को नदियों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया। जागरूकता रैली सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया मार्ग से प्रारम्भ होकर पोस्ट आफिस रोड से मुख्य बाजार व एनडी तिवारी मार्केट से होते हुए महाविद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। महाविद्याालय की प्राचार्या ने स्वयंसेवियों को स्पर्श गंगा दिवस पर सन्देश देते हुए कहा कि गंगा मानव के लिए केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं अपितु गंगा के जल को स्वच्छ प्रदूषण रहित संरक्षित करना भी प्रत्येक मानव का धर्म है। आज गंगा मानव की लापरवाही और नासमझी के कारण प्रदूषित व संकट में है। हम सबका परम कर्तव्य है कि हमें अपने परिवेश में प्रवाहित नदी नालों को स्वच्छ व संरक्षित कर जल संरक्षण व संर्वधन हेतु प्रयासरत व सकंल्पबद्ध होना चाहिए। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वन्दना सिंह एवं डाॅ. गीता मेहरा, असिस्टैण्ड प्रोफेसर डाॅ. मंगला, डाॅ. अंजलि गोस्वामी, डाॅ. ज्योति रावत, डाॅ. दीपा चनियाल एवं सृष्टि सिंह उपस्थित रहीं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
