काशीपुर। भारत विकास परिषद की काशीपुर शाखा द्वारा सर्दियों में कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जनपद उधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा की उपस्थिति में 400 रेडियम बेल्ट्स का वितरण किया गया। इस दौरान बताया गया कि दो वर्ष पूर्व परिषद ने फाइबरमार्क्स पेपर मिल में रेडियम बेल्ट वितरण का प्रोजेक्ट किया था, उस समय तत्कालीन पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे और उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि अगर हम किसी की राशन, नकद या कुछ और सामान देकर मदद करते हैं तो वह कुछ समय में खत्म हो जाएगा लेकिन अगर हम अपने एक छोटे से प्रयास से किसी का जीवन बचाने में कामयाब हो गए तो जब तक उसका जीवन है वह अपने परिवार का स्वयं ही भरण-पोषण करता रहेगा। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों से आग्रह किया था कि सभी अपने यहां काम करने वाले स्टाफ को रेडियम बेल्ट प्रोवाइड करें और सुबह कोहरे में घर से आते समय और शाम को जाते समय इसे पहनना अनिवार्य करें। इस बार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने भी परिषद के इस कार्य की काफी सराहना की। इस अवसर पर परिषद परिवार से राहुल पैगिया, मुकेश अग्रवाल, सुमित कपूर, मनु अग्रवाल, राहुल बंसल, राम अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल इत्यादि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
