काशीपुर। कुछ लोगों ने एक व्यवसायी और प्रॉपर्टी डीलर पर प्रशासन की मिलीभगत से जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है। आज दोपहर सुनील छाबड़ा एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन समेत अन्य लोगों ने पूर्व विधायक से मुलाकात कर अवगत कराया कि ग्राम चांदपुर स्थित एक भूमि को उन्होंने खरीदा था। आरोप है कि संबंधित भूमि पर दूसरे पक्ष के व्यवसायी द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार देर रात जेसीबी की सहायता से आरोपी व्यवसायी द्वारा प्लॉट की चारदीवारी तोड़ दी गई। उन्होंने प्रशासन की शह पर ही जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि टीम गठित कर पैमाइश कर रिपोर्ट मांगी गई है। निजी भूमि का मामला है। किसी का काम रोकने या न रोकने के लिए सिविल कोर्ट में जा सकते हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
