काशीपुर। एनसीएपी के अंतर्गत काशीपुर शहर हेतु बनाई गई वायु प्रदूषण सुधार योजना के अंतर्गत महापौर ने आज तीन करोड़ 61 लाख 42 हजार रुपये की लागत से बनने वाली चार सड़कों पर दोनों ओर होने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स फिक्सिंग कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने काशीपुर शहर हेतु बनाई गई वायु प्रदूषण सुधार योजना के अंतर्गत मानपुर रोड टी पॉइंट से रामनगर रोड तक मार्ग के दोनों ओर, अनीता नर्सिंग होम से ब्लॉक कार्यालय की उत्तरी दीवार तक, खड़कपुर देवीपुरा रोड पर सांई स्कूल से शुगर मिल मार्ग पर तथा पुराने टूरिस्ट होटल से लेकर गुरूद्वारे के गेट तक इंटरलॉकिंग टाइल्स फिक्सिंग कार्य का शुभारंभ किया। इन चारों सड़कों की लंबाई 5220 मीटर है और इन पर 3 करोड़ 61 लाख 42 हजार रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास कार्यक्रमों के अवसर पर भाजपा नेता जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मानवेंद्र मानस, पार्षद रवि प्रजापति, अनीता कांबोज, मयंक मेहता, शाह आलम, विजय बॉबी, श्रीमती तवस्सुम, सीमा सागर, अभिषेक वर्धन, अंजना आर्य, शक्ति केंद्र संयोजक कमल प्रजापति, अमर सिंह रावत, सचिन ठाकुर, मिर्जा नदीम बेग, गौरव शर्मा, सोनू चौहान, अजय कुमार, बूथ अध्यक्ष मुकेश कुमार, विक्रम राणा, संतन सिंह, हर्षित मासीवाल, विजय, शुभम कांबोज, सतनाम सिंह, सूरज, नवीन पपने, भरत सिंह कड़ाकोटी सहित दर्जनों जन मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
