March 6, 2026
IMG-20260109-WA0147

काशीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की योजना बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली स्वदेशी संकल्प दौड़ (मैराथन) के विषय में आयोजित की गई। भाजयुमो के काशीपुर जिला अध्यक्ष प्रशान्त पण्डित की अध्यक्षता में संपन्न इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सहसंयोजक सदस्यता आलोक तिवारी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। बैठक में मैराथन की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर युवा मोर्चा आकाश कांबोज, सतविंदर यादव, अंकित शर्मा, राहुल कश्यप, राहुल खन्ना, प्रियांशु कथूरिया, पीयूष प्रधान, आशु सैनी, आकाश अरोरा, शिव पंडित, दिग्विजय सिंह, सचिन ठाकुर, संचित मिश्रा समेत मोर्चा के सभी जेष्ठ, श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।‌ सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *