काशीपुर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधमसिंहनगर के मार्गदर्शन में आर.एस. ढिल्लों जनता इंटर कॉलेज, महादेव नगर में विधिक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर श्रीमती ममता पंत के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती डिंपल कुमारी, विद्यालय का समस्त स्टाफ, पुलिस विभाग से एस.आई. मनोज कुमार धोनी, वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश जोशी, काशीपुर तहसील की समस्त पैरा लीगल वालंटियर्स (PLV) टीम तथा राष्ट्रीय मानव अधिकार चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती बलजिंदर कौर उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर श्रीमती ममता पंत ने शिविर में उपस्थित -छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने विशेष रूप से पोक्सो अधिनियम, महिला अधिकार, बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव, नशे से होने वाले दुष्परिणाम तथा नालसा की विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी व्यक्ति को विधिक सहायता की आवश्यकता होने पर वह नालसा की टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना भय के उचित विधिक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से सावधान रहने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड एवं ओटीपी किसी के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही बच्चों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सचिव महोदया द्वारा मेगा ड्राइव चरण-1 के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि ग्राम हरिनगर, ढकिया कला में मेगा ड्राइव चरण-1 का शुभारंभ 25 अगस्त 2026 से किया गया है। 60 दिनों तक लगातार यह कार्यक्रम चलेगा। इसके अंतर्गत काशीपुर क्षेत्र के पैरा लीगल वालंटियर्स (PLV) द्वारा लगातार डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों की समस्याओं को दर्ज किया जा रहा है तथा संबंधित विभागों के माध्यम से उन समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ मिल सके। विभिन्न विभागों द्वारा समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस विभाग से एस.आई. मनोज कुमार धोनी, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती डिंपल कुमारी, वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश जोशी, काशीपुर क्षेत्र की समस्त PLV टीम तथा राष्ट्रीय मानव अधिकार चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती बलजिंदर कौर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। लगभग 210 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं विधिक अधिकार, महिला एवं बाल अधिकार, पोक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, निःशुल्क विधिक सहायता, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क विधिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना रहा। शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम की रिपोर्ट तहसील काशीपुर से plv हेमा कुमारी द्वारा डीएलएसए में प्रेषित की गई।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
