काशीपुर। लंबित मांगों और विभागीय अनदेखी से खफा भोजन माताओं ने सोमवार को प्रगतिशील भोजनमाता यूनियन के बैनर तले राज्यव्यापी हड़ताल के तहत रैली निकाली और एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर अपनी 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए शासन-प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करेंगी। एसडीएम कार्यालय पहुंची भोजन माताओं ने कहा कि वे लंबे समय से जिला और खंड स्तर पर अधिकारियों को पत्र दे रही हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन द्वारा घोषित मानदेय भी अभी तक लागू नहीं किया गया है, जिसके चलते वे भारी आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के दौर से गुजर रही हैं।ज्ञापन में भोजन माताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भोजन बनाने के अलावा उनसे स्कूलों में सफाई, माली और चौकीदारी जैसे चतुर्थ श्रेणी के कार्य जबरन कराए जा रहे हैं। उन्होंने अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा बनाए जाने वाले खाने पर रोक लगाने की मांग की। भोजन माताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान बबीता, सविता, शारदा, गीता, रेखा, हेमलता, संगीता, पूजा, मंजू देवी, शबाना, सरोज, शकुंतला, कौशल्या, बीना देवी आदि मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
