काशीपुर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तमंचा व चाकू के साथ दो, चोरी की साइकिल समेत एक और एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात कुंडा कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक गणेश दत्त भट्ट पुलिसकर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हरियावाला के पास बंद पड़ी एक फैक्ट्री के अंदर से संदिग्ध अवस्था में चहल-कदमी करते दो युवकों को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक के पास तमंचा और दूसरे के पास एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम विपिन चौहान निवासी कमालपुरी और गौतम कुमार निवासी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद बताया। उधर, गूलरभोजी निवासी दीवान सिंह पुत्र बुध सिंह की साइकिल चोरी के मामले में पुलिस टीम ने मोहसिन निवासी मोहल्ला अल्ली खां को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की गई साइकिल को बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी यूपी के जिला मुरादाबाद और कुंडा कोतवाली में चोरी की कई मुकदमे दर्ज हैं। इधर, कोतवाली के एसआई कौशल भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाते हुए अशरफ निवासी गंगे बाबा रोड को गिरफ्तार कर लिया। अशरफ के खिलाफ आईपीसी की धारा 392/411 के अंतर्गत मामला दर्ज है। अशरफ काफी समय से फरार चल रहा था और न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
